Uturn Time
Breaking
Haridwar: हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कार्रवाई तेज, आईएएस अधिकारियों का निलंबन छह महीने और बढ़ा Churu: मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
Logo
Uturn Time
प्राचार्य पद पर नियुक्ति के लिए मिला सम्मान चंडीगढ़ 10 Feb : पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सैंटर फॉर दी स्टडी ऑफ सोशल इन्क्लूजन के द्वारा डॉ. मनीष कुमार को महाराज बी.जी गवर्नमेंट कॉलेज, पोझेवाल, जिला नवांशहर, पंजाब में प्राचार्य पद पर नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। उनकी यह नियुक्ति पंजाब लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुई है। डॉ. मनीष कुमार लंबे समय से सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल इन्क्लूजन से जुड़े रहे हैं और सैंटर में पीएचडी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में कई शोधार्थियों ने अपना शोध कार्य पूर्ण किया है, जबकि अनेक शोधार्थी वर्तमान में उनके निर्देशन में शोध कर रहे हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए सेंटर के स्टूडेंट प्रेस रिपोर्टर एवं राजनीति विज्ञान विषय में पी.एच.डी स्कॉलर सरताज सिंह ने बताया कि प्राचार्य पद पर नियुक्ति के लिए सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. मनीष कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल इन्क्लूजन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि सी.एस.एस.आई से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है और यहां का शैक्षणिक वातावरण और शोधार्थी हमेशा उन्हें प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए केंद्र के सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक प्रो. वीरेंद्र नेगी, प्रो. इमैनुएल नाहर, पूर्व निदेशक, सी.एस.एस.आई, पीयू, प्रो. हरिश ठाकुर, प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला, डॉ. कमला, डॉ. कंचन चंदन, अकादमिक सचिव, सी.एस.एस.आई, पीयू सहित केंद्र के स्टाफ सदस्य एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।