Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 16 Feb : शहर के व्यस्त वीआईपी रोड क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। थाना ज़ीरकपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी/आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक (22) निवासी सैनी विहार, बलटाना, वीआईपी रोड स्थित किराना स्टोर ‘वीफॉरयू 24/7’ में कार्यरत है। ऋतिक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 14 फरवरी 2026 को वह सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर पहुंचा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस), जो उसके नाम पर पंजीकृत है, स्टोर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी की थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वह किसी कार्य से बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास तलाश करने और परिचितों से पूछताछ के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसने तुरंत थाना ज़ीरकपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।