अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आयोजित सर्वजातीय खाप सम्मेलन के बाद 21 सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर लिव-इन रिलेशनशिप, हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन और प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति जैसे मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक व वैवाहिक कानूनों में सुधार की मांग रखी। इन विषयों पर 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में दोबारा विस्तृत बैठक होगी।
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में 11, 12 एवं 13 जून को आयोजित सर्वजातीय खाप सम्मेलन एवं चिंतन शिविर में उठाए गए सामाजिक एवं वैवाहिक मुद्दों को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व देशवाल खाप के प्रधान चौधरी संजय देशवाल ने किया।
बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में उठाए गए प्रमुख सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इनमें लिव-इन रिलेशनशिप, हिंदू मैरिज एक्ट में आवश्यक संशोधन तथा प्रेम विवाह के मामलों में माता-पिता की सहमति से जुड़े विषय प्रमुख रहे। सम्मेलन में 36 बिरादरियों एवं विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर व्यापक चिंतन करते हुए सरकार के समक्ष मांगें रखने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया था।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज में उत्पन्न हो रही विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और खाप प्रतिनिधियों के बीच संवाद आवश्यक है। इन विषयों पर कानूनी एवं सामाजिक स्तर पर प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सभी विषयों पर 22 अगस्त 2026 को अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में दोबारा विस्तृत बैठक एवं चिंतन किया जाएगा। इस बैठक में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी जी विशेष रूप से शामिल रहेंगे और विभिन्न खापों एवं समाज के प्रतिनिधियों की बात सुनेंगे। बैठक में सामाजिक एवं वैवाहिक कानूनों से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों के सुझाव लिए जाएंगे तथा संभावित समाधान एवं आगे की कार्यवाही पर चर्चा