विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ 19 और 20 अगस्त को लक्ष्मी लेडीज़ क्लब में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में सामाजिक जीवन, पंजाबी संस्कृति, प्रमुख घटनाओं और बदलते लुधियाना की तस्वीरें प्रदर्शित होंगी। स्वर्गीय वरिष्ठ फोटो पत्रकार धर्मवीर के पुराने कैमरे इस बार विशेष आकर्षण रहेंगे।
लुधियाना : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) की ओर से 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी *‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’* का आयोजन 19 और 20 अगस्त को लक्ष्मी लेडीज़ क्लब, गुरु नानक स्टेडियम के नजदीक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 19 अगस्त को सुबह 11 बजे पद्म श्री रजनी बैक्टर और एडीसीपी रुपिंदर कौर भट्टी करेंगी।
एसोसिएशन के चेयरमैन गुरमीत सिंह, प्रधान कुलदीप सिंह काला और महासचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में फोटो पत्रकारों द्वारा कैमरों में कैद सामाजिक जीवन, पंजाबी संस्कृति, महत्वपूर्ण घटनाओं, रोजमर्रा की जिंदगी और बदलते लुधियाना की चुनिंदा तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी।
इस बार स्वर्गीय वरिष्ठ फोटो पत्रकार धर्मवीर के पुराने कैमरे प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहेंगे। उनके परिवार की ओर से ये कैमरे एसोसिएशन को दिए जा रहे हैं।
प्रदर्शनी का समापन 20 अगस्त शाम 4 बजे होगा। इसमें पद्म श्री डॉ. सरदारा सिंह जौहल, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, सचित अरोड़ा और ली फोर्ड के एमडी जीवन गुप्ता विशेष रूप से शिरकत करेंगे। एसोसिएशन ने शहरवासियों और फोटोग्राफी प्रेमियों से प्रदर्शनी देखने की अपील की है।