Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 01 Jan । शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ऑनलाइन निवेश योजना में मुनाफे का झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने सेक्टर-35 निवासी से 6 लाख 86 हजार 786 रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना, चंडीगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अजय कुमार बक्शी ने शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन निवेश स्कीम में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया। अधिक लाभ का लालच देकर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में उनसे कुल 6,86,786 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में न तो कोई रिटर्न मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो सका। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना साइबर क्राइम, चंडीगढ़ में एफआईआर नंबर-153 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की पहचान व पैसों की ट्रेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और साइबर ठगी की किसी भी आशंका की तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।