दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 23 से 29 सितंबर तक अग्रवाल भवन, सेक्टर-16 पंचकूला में होने वाली सात दिवसीय भगवान शिव कथा के प्रचार के लिए सेक्टर-7 में प्रथम संध्या फेरी निकाली गई। पूर्व पार्षद सीबी गोयल, ऋतु गोयल और मंदिर सभा प्रधान अशोक जिंदल ने पूजन कर फेरी का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ लोगों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
पंचकूला : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 23 से 29 सितंबर तक अग्रवाल भवन, सेक्टर-16 पंचकूला में आयोजित होने वाली सात दिवसीय भगवान शिव कथा के प्रचार-प्रसार के लिए सेक्टर-7 में प्रथम संध्या फेरी निकाली गई। कथा प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक आयोजित होगी।
संध्या फेरी का शुभारंभ श्री दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर-7 से पूर्व पार्षद सीबी गोयल, पूर्व पार्षद ऋतु गोयल और मंदिर सभा के प्रधान अशोक जिंदल ने पूजन एवं नारियल फोड़कर किया। फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजन और जयकारे लगाते हुए क्षेत्रवासियों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
संस्थान की साध्वी मैथिली भारती ने बताया कि कथा व्यास स्वामी डॉ. सर्वेश्वर संत मंडली सहित भगवान शिव की दिव्य लीलाओं और उनमें निहित आध्यात्मिक रहस्यों का वर्णन करेंगे। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक कार्यक्रम मन को सकारात्मक दिशा देने और प्रभु से जोड़ने में सहायक होते हैं।
संध्या फेरी का श्री दुर्गा माता मंदिर सभा, सीनियर सिटीजन ग्रुप तथा स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। फेरी मुख्य मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव की आरती के साथ समापन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।