लुधियाना/यूटर्न/20 अगस्त। वंदना अग्रवाल के सफल नेतृत्व में वीरवार को सावन उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिम्मी पशान चोपड़ा, कीर्ति ग्रोवर, एनी सिक्का, अलिया गुप्ता और हरप्रीत वालिया जी उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक डांस परफॉर्मेंस से हुई, इसके बाद रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पारंपरिक गिद्धा भी पेश किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। आयोजन को और भी खास बनाते हुए गुर टॉयज की ओर से सरप्राइज़ गिफ्ट्स निकाले गए, वहीं जॉयलुकस की ओर से लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें कई महिलाओं ने शानदार पुरस्कार जीते। डीजे की धुनों पर सभी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और पूरे माहौल को उत्साहमय बना दिया। रैंप वॉक में तीज क्वीन का खिताब पिंकी छाबड़ा ने, बेस्ट अटायर का पुरस्कार रूपाली खन्ना ने और बेस्ट स्माइल का अवार्ड मुस्कान भंडारी ने जीता। सभी प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। नीलम क्वात्रा ने अपनी सशक्त एंकरिंग से पूरा कार्यक्रम जीवंत, रोचक व सुचारू बनाए रखा। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया और इस आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का समापन सभी को धन्यवाद देने और आने वाले त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
---