링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음
Ludhiana: विधवा बहू को सास ससुर ननद ननदोई द्वारा तंग किए जाने पर कालोनी निवासियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
ਕੋਰਟ ਪਰਿਸਰ ’ਚ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਪਰਉਪਕਾਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਰੱਖੀ ਆਪਣੀ ਗੱਲ एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर पर ऑफिस में घुसकर हमला, कई जगह आई चोटें, फोन भी टूटा Zirakpur: जीरकपुर में सड़क पर बैरिकेड लगाकर पार्किंग का आरोप, होटल प्रबंधन पर उठे सवाल; नगर परिषद करेगी जांच Patiala: CWG-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर सम्मानित, राज्यपाल कटारिया ने बताया पंजाब की शान Amritsar: जसकरनजीत सिंह तेजा ने संभाला अमृतसर DCP का कार्यभार, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फोकस Mohali: कुंभड़ा की महिला ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पारिवारिक तनाव में होने की बात सामने आई Chandigarh: विमल इलायची विज्ञापन पर FDA सख्त, शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो-कॉज़ नोटिस Chandigarh: मालवा में एक हफ्ते में ड्रग्स से 7 संदिग्ध मौतें, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान की जमीनी असर पर उठे सवाल Mohali: मोहाली पुलिस का भगोड़ों पर शिकंजा, 15 महीनों में 302 पीओ मामलों का निपटारा; 200 गिरफ्तार Barara: महिला अधिकारों की आवाज बनीं ऋचा पाहवा, बोलीं- निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की बराबर भागीदारी जरूरी Hoshiarpur: ईडी रेफरेंस पर 13 दिन बाद भी FIR नहीं, विजय सांपला ने उठाए सवाल; सीबीआई जांच की मांग Panchkula: भगवान शिव कथा के प्रचार को निकली संध्या फेरी, सेक्टर-7 में गूंजे शिव भजन और जयकारे
Logo
Uturn Time
"बहू उत्पीड़न का मामला सामने आया, स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज"
लुधियाना: चंडीगढ़ रोड अर्बन एस्टेट फेज़ 2 में अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी के समूह सदस्यों की ओर से फेज़ 2 के पार्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कॉलोनी की एक विधवा बहू को उसके सास ससुर ननद, ननदोई से इंसाफ़ दिलवाने के लिए की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोसाइटी के अध्यक्ष अमरीक सिंह मार्शल ने बताया कि उनकी कालोनी की रहने वाली नमिता कपूर के पति की मौत 2022 में हो गई थी। पति की मौत के बाद उसके सास ससुर, ननद ननदोई द्वारा उसे मानसिक रूप से तंग किया जाने लगा। पिछले चार साल से नमिता कपूर नौकरी कर अपना और अपने दो बेटियों का पालन पोषण कर रही थी। लेकिन पिछले महीने उसके ससुराल वाले बिना बताए कोठी को ताला लगा कर कही चले गए। कालोनी निवासियों द्वारा उसको और बच्चों को अपने घर पनाह दी। उन्होंने बताया कि अगले दिन कॉलोनी के लोगों ने घर का ताला तोड़कर उनको अंदर बिठाया। 21 दिन बाद जब उसके सास ससुर घर आए तो कालोनी के लोगों द्वारा उनको समझाने का प्रयास किया तो उल्ट उन्होंने मोहल्ला निवासियों पर केस दर्ज करवा दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला आयोग चंडीगढ़ में इसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी और नमिता कपूर और उनके बच्चों को उनका मिलता हक दिलवाया जाएगा। नमिता कपूर का आरोप है कि ससुरालियों ने उसके पति की दुकान बेची और घर भी ननद नाम कर दिया। खाली पेपरों पर करवाए हस्ताक्षर: नमिता का आरोप है कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। जहां तक कि उससे खाली पेपर चेक पर हस्ताक्षर करवा सारी जमा पूंजी आपने नाम करवा ली है। नमिता कपूर ने बताया कि इसकी कम्प्लेंट उन्होंने पुलिस थाने में भी दी हुई है। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता शर्मा, लवली, लवली तनेजा, सुनीता अग्रवाल, अंगूरी देवी, अंजू, पार्षद निधि गुप्ता, ज्योति पायल, किरण सुमन, गुरप्रीत कौर वालिया, अनिल मित्तल, पाल सिंह तनेजा, अश्विनी छाबड़ा, सतबीर अग्रवाल, रविंद्र पाल सिंह, लखनपाल, के के गर्ग, के.के. गुंबर, जितेंद्र शर्मा, पवन टांगरी, प्रदीप मित्तल, विजय गोयल, राजेंद्र कपूर, अभिषेक गुप्ता, जसवीर सिंह तनेजा, गुरमीत सिंह, तरसेम गुप्ता, अशोक गुप्ता, उदय सिंह मान, रविंद्र ढंड, विक्की गुलजार, सन्नी मलिक, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।