링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음
Haridwar: डॉ. उदिता ने महिलाओं से सशक्त बनने की अपील की - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर पर ऑफिस में घुसकर हमला, कई जगह आई चोटें, फोन भी टूटा Zirakpur: जीरकपुर में सड़क पर बैरिकेड लगाकर पार्किंग का आरोप, होटल प्रबंधन पर उठे सवाल; नगर परिषद करेगी जांच Patiala: CWG-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर सम्मानित, राज्यपाल कटारिया ने बताया पंजाब की शान Amritsar: जसकरनजीत सिंह तेजा ने संभाला अमृतसर DCP का कार्यभार, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फोकस Mohali: कुंभड़ा की महिला ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पारिवारिक तनाव में होने की बात सामने आई Chandigarh: विमल इलायची विज्ञापन पर FDA सख्त, शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो-कॉज़ नोटिस Chandigarh: मालवा में एक हफ्ते में ड्रग्स से 7 संदिग्ध मौतें, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान की जमीनी असर पर उठे सवाल Mohali: मोहाली पुलिस का भगोड़ों पर शिकंजा, 15 महीनों में 302 पीओ मामलों का निपटारा; 200 गिरफ्तार Barara: महिला अधिकारों की आवाज बनीं ऋचा पाहवा, बोलीं- निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की बराबर भागीदारी जरूरी Hoshiarpur: ईडी रेफरेंस पर 13 दिन बाद भी FIR नहीं, विजय सांपला ने उठाए सवाल; सीबीआई जांच की मांग Panchkula: भगवान शिव कथा के प्रचार को निकली संध्या फेरी, सेक्टर-7 में गूंजे शिव भजन और जयकारे Panchkula: 66 वर्षीय महिला के गंभीर माइट्रल वाल्व लीकेज का माइट्राक्लिप से सफल इलाज, ओपन-हार्ट सर्जरी से मिली राहत
Logo
Uturn Time
महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनने का संदेश
हरिद्वार: Haridwar में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. उदिता ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि हर हिंदू नारी को अपने परिवार और अस्तित्व की रक्षा के लिए ‘महाकाली’ जैसा साहस और शक्ति अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए भी तैयार रहना जरूरी है। डॉ. उदिता ने महिलाओं से शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया और समाज से भी महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की अपील की। महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. उदिता त्यागी यहां प्रेस क्लब में पत्रकाराें से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज का समय प्रत्येक हिंदू नारी से यह अपेक्षा करता है कि वह केवल परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित न रहे, बल्कि अपने अस्तित्व, संस्कृति और संतानों की सुरक्षा के लिए महाकाली स्वरूप धारण करे। डॉ. त्यागी ने कहा कि महाकाली वाहिनी का उद्देश्य महिलाओं को किसी राजनीतिक, जातिगत या संस्थागत स्वार्थ से ऊपर उठाकर समाज और परिवार की रक्षा के लिए और लव जिहाद से बचने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आज समाज में ऐसे अनेक षड्यंत्र चल रहे हैं, जो परिवार व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि परिवार टूटेगा तो समाज और राष्ट्र दोनों कमजोर होंगे। उन्होंने दावा किया कि भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक संरचना को कमजोर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से लव जिहाद, सामाजिक भ्रम और वैचारिक आक्रमण किए जा रहे हैं, जिनका मुकाबला केवल संगठित मातृशक्ति ही कर सकती है। पत्रकार वार्ता में डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि संगठन महिलाओं को केवल वैचारिक रूप से नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा। संगठन लव जिहाद की शिकार महिलाओं और बच्चियों को आर्थिक, कानूनी और आश्रय का संरक्षण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से ऋषिकेश में कल से महाकाली वाहिनी का पहला दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में 100 से अधिक महाकाली वाहिनी की सदस्य उपस्थित रहेंगी। अधिवेशन में महिला सुरक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण, परिवार व्यवस्था, सामाजिक चुनौतियों और हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी इस विषय पर अपने विचार साझा किए और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।