Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 15 Feb : शनिवार देर शाम बलटाना के एरिया लाइट प्वाइंट के ऊपर बने फ्लाईओवर के पास ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार चालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंचकूला की ओर से फ्लाईओवर के ऊपर से आ रहा ट्रक अचानक नीचे की ओर एक अवैध कट लेने लगा। उसी दौरान सर्विस रोड से ज़ीरकपुर की तरफ जा रही कार से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त कट पूरी तरह अवैध है और यहां आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहन और स्लिप रोड से आने वाले वाहन एक ही कट से एंट्री और एग्जिट करते हैं, जिससे टकराव की स्थिति बन जाती है। ट्रैफिक संकेतक और स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने के कारण वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक कट को तुरंत बंद किया जाए या यहां वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।