Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
माइनिंग कार्रवाई के दौरान झड़प, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज -चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/20/फरवरी। पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट के अनुसार गांव दद्धाहूर में माइनिंग विभाग की कार्रवाई के दौरान हुई झड़प के मामले में थाना सदर रायकोट अधीन पुलिस चौकी जलाल दीवाल में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच चौकी प्रभारी एएसआई लखबीर सिंह द्वारा की जा रही है। पहले पक्ष के बयान के अनुसार 6 फरवरी को शाम माइनिंग विभाग के कहने पर सुखविंदर सिंह अपने पिता भगवंत सिंह के साथ खेत में पहुंचे थे। वहां मौजूद मनदीप सिंह, जगदीप सिंह, संदीप सिंह, हरमीत सिंह और गुरदीप सिंह निवासी दद्धाहूर ने कथित रूप से डंडों से हमला कर दोनों की पिटाई कर दी। घायलों को सिविल अस्पताल रायकोट में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के बयान में आरोप लगाया गया है कि हरमीत सिंह अपने खेत में काम कर रहा था, तभी सुखविंदर सिंह और भगवंत सिंह कार में आकर ललकारा मारते हुए हमला कर बैठे। उन्होंने पुरानी रंजिश और चल रहे एक मामले में गवाही देने को लेकर विवाद की बात कही है। इस संबंध में सुखविंदर सिंह, भगवंत सिंह तथा 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी क्रॉस केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।