Uturn Time
Breaking
केमिकल से भरा ट्रक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया, लगी आग, एक घंटे में पाया काबू होमगार्ड मुलाजिमों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया धरना, चक्का जाम होने से लगा लंबा जाम Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज
Logo
Uturn Time
छत्तीसगढ़ के धमतरी में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। टीम सुबह करीब 7 बजे पहुंची और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में दस्तावेजों व अन्य रिकॉर्ड की जांच की। ईडी के अनुसार कथित शराब और कोयला लेवी घोटाले से जुड़े अवैध कमीशन व मनी लॉन्ड्रिंग में अग्रवाल की भूमिका की जांच की जा रही है। अग्रवाल फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
धमतरी (Naren Danu) : छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला लेवी से जुड़े कथित घोटाला मामलों की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर दबिश दी। ईडी की टीम करीब सुबह 7 बजे सिहावा रोड स्थित उनके घर पहुंची और जांच शुरू की। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम दो वाहनों में पहुंची। एक टीम में सुरक्षा बल के जवानों समेत करीब आठ सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और बाहरी लोगों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। ईडी अधिकारी घर के भीतर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच कर रहे हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि एक कथित सिंडिकेट के जरिए जुटाए गए अवैध कमीशन और करोड़ों रुपये की राशि को खपाने में रामगोपाल अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जेल में बंद हैं रामगोपाल अग्रवाल रामगोपाल अग्रवाल इस समय रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। शराब और कोयला लेवी से जुड़े मामलों में विभिन्न जांच एजेंसियों की कार्रवाई और पूछताछ के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा था। वह पहले से ही एक अन्य मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद थे। इसी दौरान 11 अगस्त 2026 को ईडी ने उन्हें जेल के भीतर से ही शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 18 अगस्त तक ईडी की कस्टडी रिमांड पर भेजा था। अब उनके धमतरी स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई को मामले में वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजों की तलाश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, तलाशी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।