लुधियाना/यूटर्न/20 अगस्त। वीरवार को होमगार्ड मुलाजिमों द्वारा अपना मांगों को लेकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने चक्का जाम कर दिया गया। जिस कारण हाइवे के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उनकी और से पंजाब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सेवाएं दी जा रही है। लेकिन सरकार की तरफ से लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। जवानों की मांग है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशन और रिटायरमेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा दी जाए। धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन वे प्रयास असफल रहे।
वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण
लंबे समय से लंबित वेतन दिक्कतों को दूर करने और सेवा को स्थायी करने की मांग उठाई जा रही है। धरने पर बैठे प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन पूरे पंजाब में तेज किया जाएगा।
-----