Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंचकूला 07 March : हरियाणा के चर्चित सिंगर Badshah एक बार फिर अपने नए गाने “टटीरी” को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने के कुछ शब्दों को लेकर आपत्ति जताते हुए पंचकूला के साइबर थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक समाजसेवी ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गाने के कुछ शब्दों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में कहा गया है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है, जिस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए Haryana State Commission for Women की चेयरपर्सन ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। आयोग की ओर से कहा गया है कि यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मामले की पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिकायत के बाद सिंगर बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब डेढ़ मिनट का वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि किसी का दिल दुखाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। यदि उनके गाने से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह हरियाणा और सभी लोगों से माफी मांगते हैं। बादशाह ने यह भी कहा कि वह हरियाणा से गहरा जुड़ाव रखते हैं और हमेशा हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।