Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज New Delhi: सीडब्ल्यूसी का केंद्र पर हमला: शिक्षा सुधार से लेकर चीन सीमा तक उठाए मुद्दे, 543 लोकसभा सीटें 25 साल स्थिर रखने की मांग New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 12 मार्च।अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद खरड़ में इन दिनों गैस की भारी किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई तो बंद ही है। अब घरेलू गैस सिलेंडर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस स्थिति के कारण लोगों को सुबह-सुबह ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि लगभग 20 दिन पहले बुक कराए गए घरेलू सिलेंडर भी अभी तक घरों तक नहीं पहुंचे हैं। इससे घरों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और कई परिवारों को खाना बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता दफ्तर खुलने से पहले ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग भी ठीक से काम नहीं कर रही है। गैस कंपनियों के पोर्टल और मोबाइल ऐप में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिसके चलते उपभोक्ताओं को जानकारी के लिए खुद एजेंसी जाना पड़ रहा है। होटल ढाबों पर काम मुश्किल दूसरी ओर, होटल, ढाबों और छोटे कारोबारियों को भी कमर्शियल गैस की कमी से जूझना पड़ रहा है। कई दुकानदारों का कहना है कि गैस न मिलने के कारण उनके कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। अगर यह स्थिति रही तो उन्हें एक दो दिन में ही कारोबार बंद करना पड़ेगा। लोगों का मानना है कि मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। निवासियों ने प्रशासन और गैस कंपनियों से जल्द से जल्द स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके। इंडेन गैस कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि केवाईसी (KYC) न होने की वजह से भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस कारण लोग अब अपनी केवाईसी पूरी करवाने के लिए भी एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से बाजार में किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है।