Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब /यूटर्न/ 12 मार्च।लुधियाना में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापामारी की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इस भरोसे में उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने काम-काज सेट करने के अलग-अलग बहाने बनाकर उससे करीब 24 लाख रुपए भी ऐठें लिए। जब युवती ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसे पता चला कि आरोपी ने शादी करने का इरादा ही नहीं रखा था और उसने उसे धोखे में रखा।पीड़िता की शिकयात पर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने मोहम्मद अकबर जैदी पुत्र लेट अकबीर हुसैन जैदी निवासी गांव मुजेडा, जिला जौनपुर (यूपी) के खिलाफ धारा 376 और 420 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।