Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज New Delhi: सीडब्ल्यूसी का केंद्र पर हमला: शिक्षा सुधार से लेकर चीन सीमा तक उठाए मुद्दे, 543 लोकसभा सीटें 25 साल स्थिर रखने की मांग New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज
Logo
Uturn Time
दलजीत अजनोहा हुशियारपुर हुशियारपुर/यूटर्न/ 16 मार्च।पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले लोगों को वायदों तथा गरंटियो के इतने अधिक सब्जबाग दिखाए थे जिससे लोगों को लगने लगा था कि उनकी सरकार आने पर पंजाब उन्नति के शिखर पर पहुँच जायगा। अब चार साल बीत जाने के बाद लेखा जोखा करने पर पंजाब के लोगों को महसूस हो रहा है कि आम आदमी पार्टी ने लोगों को गुमराह करके सरकार तो बना ली परन्तु वह पंजाब को सवारने की बजाय अपने घर भर रहे है। अच्छी शिक्षा देने के नाम पर कुछ नहीं हुआ ,सिर्फ स्कूलों में रंग -रोगन तथा नींव पत्थर लगाने का ही काम हुआ। उनके शिक्षा मंत्री ने खुद परमाणित किया की बच्चों को प्राथमिक पढ़ाई तक ठीक ढंग से नहीं करवाई जा रही। 16000 मोहल्ला क्लीनिक खोलकर स्वास्थ सेवाओं में सुधार लाने का दावा करने वालो ने जो पहले स्वास्थ सेवाओं का ढांचा चल रहा था उसे भी बर्बाद कर दिया। उसमें से अधिकतर स्वास्थ केंदर बंद हो चुके है। स्वास्थ सेवाए भगवान के भरोसे पर चल रही है। 56 % सरकारी डाक्टरों की असामिया खाली पड़ी है उनके स्थान पर प्राइवेट डाक्टरों को फ़ीस देकर बुलाने का प्रावधान किया जा रहा है। कानून व्यवस्था की हालत यह है कि गुंडा राज के चलते कोई भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित नहीं समझता।धर्मान्तरण का धंधा पंजाब में जोरो से चल रहा है। सरकारी पार्टी के नेताओ की शैह पर अवैध माइनिंग व नशों का कारोबार पहले से ही चार गुना हो गया है। सभी को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने में भी सरकार असफल रही है तथा बिजली के दाम अत्यधिक बढ़ गए है। इमारतें बनाने के लिए सी.एल. यू . की दरे ढाई गुना बढ़ा दी गई है। सभी महिलाओं को 1000 रूपए महीना देने के वायदे के उल्ट आधी से अधिक महिलाओं को इससे वंचित करके पांच साल की बजाय मात्र एक साल के लिए पैसे देने की घोषणा की गई। विकास के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है सड़के टूटी है। शहरों में गंदगी फैली हुई है। पंजाब का ऋण इन चार सालो में सवा लाख करोड़ ओर बढ़ गया है। ऐसे में यही निष्कर्ष निकलता है कि इन चार सालो में आप सरकार ने पंजाब को 40 वर्ष पीछे धकेल दिया है । जनता अब पछता रही है तथा सोच रही है कि जल्दी ही इस सरकार से छुटकारा मिले ताकि भाजपा की सरकार लाकर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सके