Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/23 मार्च।लुधियाना के दुगरी इलाके में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला शहीद भगत सिंह नगर, पखोवाल रोड का है, जहां चोरों ने एक बंद कोठी को अपना निशाना बनाया। चोर घर की बालकनी की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे बर्तन, गैस सिलेंडर, कपड़े और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता अभिषेक भगत, जो मुंबई में नौकरी करते हैं, ने बताया कि उनकी माता सुरिंदर भगत घर को बंद करके उन्हें मिलने के लिए मुंबई गई हुई थी। घर पूरी तरह से बंद होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने यह वारदात की। यह घटना गुरुवार की रात करीब 1:20 बजे हुई। शुरुआती जांच और CCTV फुटेज के आधार पर पता चला है कि दो अज्ञात व्यक्ति बालकनी की ग्रिल काटकर घर में घुसे और पूरे घर की तलाशी लेकर कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने घर से चांदी के सिक्के, मूर्तियां, पीतल के बर्तन, ब्रांडेड घड़ियां, LCD टीवी, 3 रसोई गैस सिलेंडर, बैंक की चेकबुक, पासबुक, टोटियां, चांदी के गिलास और महिलाओं के कपड़े चुरा लिए। दुगरी थाना पुलिस ने अभिषेक भगत की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इलाके के अन्य CCTV फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की आशंका जताई गई है।