Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
रामगढ़ भुढ्ढा ने दिया पंजाब बचाओ यात्रा में शामिल होने का न्यौता
जीरकपुर 23 March : शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा है कि पंजाब सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने के बावजूद पिछले नौ वर्षों से जीरकपुर के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। एन के शर्मा आगामी 29 मार्च को डेराबस्सी में पहुंच रही पंजाब बचाओ यात्रा के संबंध में निकटवर्ती गांव रामगढ़ भुढ्ढा में ग्रामीणों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि जीरकपुर में विकास की योजनाएं केवल शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय में लागू की गई हैं। पहले कांग्रेस तथा अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने जीरकपुर की अनदेखी की है। जीरकपुर नगर परिषद की लंबे समय तक बैठक नहीं हुई। अब चुनाव निकट आने के बाद यहां के पार्षदों को विश्वास में लिए बगैर ही प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। पिछले नौ सालों में जीरकपुर तथा आसपास के इलाकों का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है। इस क्षेत्र की विकास परियोजनाओं को दोबारा लागू करने के लिए शिरोमणि अकाली दल को सत्ता में लाना जरूरी है। ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान हाथ खड़े करके एनके शर्मा को समर्थन देने के ऐलान किया। इस अवसर पर सरपंच जसपाल सिंह, दारा लोहगढ़, राजू चीमा, मनदीप सिंह, अवतार सिंह, जरनैल सिंह, दर्शन सिंह, सत्ती भुढ्ढा, तेजिंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, बलजीत सिंह, अमन नंबरदार, कमलजीत सिंह, सुखी भुढ्ढा, कर्म सिंह, परविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, विक्रमजीत सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।