링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
पंजाब पुलिस के एसपी पर महिला ने रेप के लगाए आरोप, हेल्प के बहाने की दोस्ती, फर्जी शादी रचाई, गर्भपात कराया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
तस्कर ने शकी हालातों में फंदा लगाकर किया सुसाइड, पुलिस का कहना- गद्दे की जिप से बनाया था फंदा, जांच जारी सावन उत्सव का धूमधाम से आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ਕੋਰਟ ਪਰਿਸਰ ’ਚ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਪਰਉਪਕਾਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਰੱਖੀ ਆਪਣੀ ਗੱਲ एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर पर ऑफिस में घुसकर हमला, कई जगह आई चोटें, फोन भी टूटा Zirakpur: जीरकपुर में सड़क पर बैरिकेड लगाकर पार्किंग का आरोप, होटल प्रबंधन पर उठे सवाल; नगर परिषद करेगी जांच Patiala: CWG-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर सम्मानित, राज्यपाल कटारिया ने बताया पंजाब की शान Amritsar: जसकरनजीत सिंह तेजा ने संभाला अमृतसर DCP का कार्यभार, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फोकस Mohali: कुंभड़ा की महिला ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पारिवारिक तनाव में होने की बात सामने आई Chandigarh: विमल इलायची विज्ञापन पर FDA सख्त, शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो-कॉज़ नोटिस Chandigarh: मालवा में एक हफ्ते में ड्रग्स से 7 संदिग्ध मौतें, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान की जमीनी असर पर उठे सवाल Mohali: मोहाली पुलिस का भगोड़ों पर शिकंजा, 15 महीनों में 302 पीओ मामलों का निपटारा; 200 गिरफ्तार Barara: महिला अधिकारों की आवाज बनीं ऋचा पाहवा, बोलीं- निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की बराबर भागीदारी जरूरी
Logo
Uturn Time
एसएसपी ने कार्रवाई नहीं की तो हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता मोहाली/यूटर्न/26 मार्च। पंजाब पुलिस के एक एसपी रैंक के अफसर पर एक महिला ने रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। महिला ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि एसपी ने मदद के बहाने उसे जाल में फंसाया। फिर उसका रेप किया। उसने विरोध किया तो शादीशुदा होने के बावजूद एसपी ने उससे मंदिर में शादी का ड्रामा किया। जब वह रेप करने से एसपी के बच्चे की मां बनने लगी तो उसने 2 बार उसका गर्भपात करा दिया। एसपी करप्शन भी करता है। उसने मोगा के एसएसपी को इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने यह याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी याचिका पर हाईकोर्ट ने शिकायत दर्ज करने में देरी को लेकर नाराजगी जताई। हालांकि सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि मामले की जांच आईजी लेवल के अफसर को सौंपी है। जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि 3 हफ्ते में जांच पूरी कर रिपोर्ट दें। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आरोप सही हों तो कार्रवाई करें, अगर पुलिस की जांच रिपोर्ट कुछ और हो तो इसके बारे में याचिका दायर करने वाली महिला को भी सूचना दें। केस में मदद के बहाने फंसाया याचिकाकर्ता के महिला अनुसार एक केस के सिलसिले में उसकी मोगा में एसपी रैंक के अफसर से मुलाकात हुई थी। उसने मदद के नाम पर उससे जान-पहचान बढ़ा ली। इसके बाद उसे बातों में उलझाकर उसके साथ नजदीकी बढ़ा ली। वह भी मदद करने से भावुक होकर एसपी के झांसे में आ गई। महिला ने बताया कि एसपी ने उसका यौन शोषण किया और उसने विरोध किया तो एसपी ने उससे एक मंदिर में शादी कर ली। महिला मुताबिक शादी भी असली नहीं सिर्फ नाटक था। एसपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसका यौन शोषण किया। जब एसपी के संबंध बनाने की वजह से उसके पेट में बच्चा ठहर गया तो उसने 2 बार उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। विरोध करने पर मारपीट की। जिस वजह से वह काफी परेशान रहने लगी। करप्शन भी करता था एसपी, मुझे घर दिलाया महिला ने आगे बताया कि एसपी रैंक का अफसर करप्शन में भी इन्वॉल्व था। उसने करप्शन के पैसों से 2015 में उसके लिए एक घर खरीदा था। हालांकि जब उनके बीच विवाद होने लगा तो उसकी पहली पत्नी ने वह घर बेच दिया। तब उसे पता चला कि उसकी तो पहले से शादी हो रखी थी। महिला ने कहा कि मारपीट, रेप और गर्भपात कराने को लेकर उसने 10 सितंबर 2015 को मोगा के एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी थी। जिसमें यह भी बताया था कि एसपी ने करप्शन के जरिए पैसे कमाए हैं। उसने पूरे मामले की गहराई से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह मामला करीब 10 साल तक लटकाए रखा। ---