Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज New Delhi: सीडब्ल्यूसी का केंद्र पर हमला: शिक्षा सुधार से लेकर चीन सीमा तक उठाए मुद्दे, 543 लोकसभा सीटें 25 साल स्थिर रखने की मांग New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/यूटर्न/30 मार्च। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार ने आज जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने विभाग प्रमुखों से उनके कामकाज की जानकारी भी हासिल की। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार ने इस दौरान एनकार्ड की बैठक को संबोधित करते हुए जिले में नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म किया जा सके। इस दौरान जिला पुलिस की ओर से डी.एस.पी पलविंदर सिंह ने बताया कि फरवरी माह में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 111 एफआईआर दर्ज की गई और 121 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 16,90,400 रुपए की प्रापर्टी सीज की गई। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशा जागरुकता संबंधी 95 सेमीनार लगाए गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, ड्रग कंट्रोलर, आबकारी व कराधान, पुलिस विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नशे को रोकने संबंधी हर जरुरी कार्रवाई अमल में लाएं। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने रोड सेफ्टी की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लैक स्पाट को चिन्हित कर सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए ताकि कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार न हो सके। इस दौरान परिवहन विभाग की ओऱ से बताया कि सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत फरवरी माह में 83 स्कूल वाहन चैक किए गए और 4 चालान काटे गए। इसी तरह पुलिस विभाग की ओर से इंफोर्समेंट ड्राइव के अंतर्गत फरवरी माह में 5797 चालान काटे गए इनमें से 633 चालान मौके पर काट कर 4,30,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके बाद उन्होंने जी.एस.टी, एक्साइज, जिला इनवायरमेंट कमेटी, यू.ई.आई.पी, स्वच्छ भारत अभियान अर्बन, ठोस और तरल कचरा प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि हर योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएस गढ़शंकर संजीव कुमार, एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।