Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज New Delhi: सीडब्ल्यूसी का केंद्र पर हमला: शिक्षा सुधार से लेकर चीन सीमा तक उठाए मुद्दे, 543 लोकसभा सीटें 25 साल स्थिर रखने की मांग New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज
Logo
Uturn Time
लुधियाना 02 Apr : थाना दरेसी के अंतर्गत आने वाले माधोपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद लुटेरों ने एक मनी एक्सचेंजर की दुकान को निशाना बनाते हुए लूट की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, 18 नंबर गली स्थित साहिल टेलीकॉम और मनी ट्रांसफर की दुकान पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश अचानक घुस आए। लुटेरों ने दुकान में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक पड़ोसी पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि छीना-झपटी के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लग गई। घटना के दौरान बदमाशों ने बेसमेंट में मौजूद व्यक्ति के सिर पर वार कर उसे भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। जब दुकानदार ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो लुटेरों ने उस पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।