Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मोगा/यूटर्न/13 अप्रैल। मोगा में महिला को सरेआम पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी साउथ के प्रभारी बलजिंदर भुल्लर ने बताया कि इस मामले की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है और यह वीडियो पुरानी है। यह मामला 3 मार्च 2026 का है । जब नीलम कौर और बलजिंदर सिंह के परिवारों के बीच सीसीटीवी लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। नीलम को पीटने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों बलजिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, जसवीर कौर और गुरविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। साथ ही में बलजिंदर सिंह के बयानों पर नीलम कौर और उनके भाई गुरदीप कुमार के खिलाफ भी क्रॉस केस दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बलजिंदर सिंह और गुरपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर 7 अप्रैल 2026 को रिमांड पर लिया। क्रॉस केस में नीलम कौर और उनके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही में थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर यकीन ना करने को कहा है ।