Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज New Delhi: सीडब्ल्यूसी का केंद्र पर हमला: शिक्षा सुधार से लेकर चीन सीमा तक उठाए मुद्दे, 543 लोकसभा सीटें 25 साल स्थिर रखने की मांग New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज
Logo
Uturn Time
शिव कौड़ा फगवाड़ा, 21 अप्रैल : भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) पंजाब के मीट प्रधान संतोष सिंह लखपुर ने गांव लखपुर के सरपंच और पंचायत सदस्यों पर पंजाब सरकार की शह पर गांव में बन रही सड़क के ठेकेदार से मिलीभगत कर पंचायत की शामलाट जमीन से अवैध रूप से मिट्टी उठाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जहां से मिट्टी निकाली गई है, वहां 7-8 फुट गहरा गड्ढा बन गया है, जो किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, सरपंच गुरमीत सिंह गोगी लखपुर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ढड्डे नहर से ग्रामीण बैंक गांव लखपुर तक बन रही सड़क पर ठेकेदार द्वारा पहले पत्थर डाला गया था, लेकिन मिट्टी न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इस पर पंचायत ने ठेकेदार के साथ लिखित समझौता किया कि मिट्टी का प्रबंध पंचायत करेगी और बदले में ठेकेदार दूसरी अधूरी सड़क का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रस्ताव के तहत ही शामलाट जमीन से मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई है और इसका पूरा रिकॉर्ड पंचायत के पास मौजूद है। सरपंच ने सभी आरोपों को निजी रंजिश से प्रेरित बताते हुए खारिज किया। उन्होंने यह भी कहा कि जहां से मिट्टी निकाली गई है, वहां पशु-पक्षियों के लिए जलाशय बनाया जाएगा, जिसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और ग्रांट मिलते ही कार्य पूरा किया जाएगा।