Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंचकूला जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पिंजौर क्षेत्र में की गई। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार, आज सुबह ईआरवी 525 की टीम को पिंजौर क्षेत्र के गांव कीरतपुर के नजदीक नदी में अवैध खनन होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और जांच के दौरान खनन की गतिविधियों की पुष्टि हुई। इसके तुरंत बाद पिंजौर थाना को सूचित किया गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने माइनिंग विभाग के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया और संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान मौके से 3 जेसीबी मशीनें और एक टिप्पर बरामद किया गया, जिन्हें कब्जे में लेकर पिंजौर थाना में खड़ा किया गया। साथ ही, सभी वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया गया। इस संबंध में पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने सख्त संदेश देते हुए कहा : पंचकूला की प्राकृतिक संपदा का दोहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीमें हाई-टेक कैमरों और निरंतर गश्त के जरिए जिले के हर संवेदनशील माइनिंग जोन पर पैनी नजर रख रही हैं। अवैध खनन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी एक बड़ा खतरा है। जो भी कानून की अवहेलना करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।