Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
खन्ना/यूटर्न/28 अप्रैल। पंजाब में खडूर साहिब संसदीय सीट से सांसद अमृतपाल सिंह खालसा के पिता तरसेम सिंह खालसा मंगलवार को लुधियाना के खन्ना पहुंचे। अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी के संस्थापक तरसेम सिंह ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पंथक गठजोड़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। तरसेम सिंह खालसा ने बताया कि पंजाब में पंथक गठजोड़ के लिए उनकी तालमेल कमेटी लगातार काम कर रही है। अब तक इस संबंध में दो महत्वपूर्ण बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गठजोड़ में शामिल होने वाली विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के सामने शर्तें और सुझाव रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ये प्रयास सफल होंगे और पंजाब में एक मजबूत पंथक गठजोड़ बनेगा। बेटे को बिना पुख्ता सबूत जेल में बंद किया गया : तरसेम उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सांसद अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की रिहाई की मांग पर भी प्रतिक्रिया दी। तरसेम सिंह ने कहा कि वे पहले दिन से यह मांग कर रहे हैं कि उनके बेटे और अन्य साथियों को बिना किसी पुख्ता आरोप के जेलों में बंद किया गया है, जो अन्याय है। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटाए जाने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल में रखना जबरदस्ती और धक्केशाही का प्रतीक है। जेलों में मानवाधिकारों का पालन कराने की मांग तरसेम सिंह खालसा ने जेलों के अंदर हो रहे कथित अत्याचार के मामलों को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि जेलों में कैदियों के साथ हो रही ज्यादती बर्दाश्त योग्य नहीं है और इस मामले में जेल प्रशासन को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से ‘प्रधानमंत्री बाजेके’ से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए जेलों में मानवाधिकारों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में उन्होंने कहा कि वे अपने हक और इंसाफ के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। ---