Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को किया गंभीर घायल, सेक्टर-16 अस्पताल रेफर
अजीत झा. चंडीगढ़ 11 May । शास्त्री नगर निवासी अर्पित पर सोमवार देर शाम करीब 10:30 बजे करीब 40 युवकों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बापूधाम कॉलोनी निवासी हमलावर तलवारें, चाकू और डंडे लेकर पहुंचे और अर्पित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद आईटी पार्क थाना पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने शास्त्री नगर इलाके में युवक को घेरकर हमला किया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल आईटी पार्क थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।