Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ग्रैंड मां कॉटेज प्लेवे में स्वास्थ्य जांच शिविर, लोगों ने उठाया लाभ
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : 7 बी स्थित ग्रैंड मां कॉटेज किड्स प्लेवे में आज मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें बाल चिकित्सक डॉ तुलसी सरदाना ने बच्चों के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बच्चों के दांतों, आंखों ओर सामान्य जांच करते हुए उनके जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। जिन बच्चों की इम्युनिटी कमजोर थी,उन्हें मुफ्त में दवाएं भी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को नियमित सैर, व्यायाम ओर अच्छे खान पान की सलाह दी।बच्चों के मन में डॉक्टर को लेकर एक भय सदैव बना रहता है, परन्तु एक अच्छा व कुशल डॉक्टर वही है जो बच्चों को डरा कर नहीं बल्कि उनका दोस्त बनकर उनकी सेहत के प्रति उन्हें जागरूक कर सके,इसी का उदाहरण देते हुए डॉ तुलसी सरदाना ने सभी बच्चों को स्टेशनरी किट उपहार स्वरूप भेंट की व मित्रता के जरिए उनका निरीक्षण कर उनकी सफल जांच की। विद्यालय की प्राचार्या लवलीन पाहवा ने बताया कि विद्यालय में समय समय पर ऐसे चिकित्सक शिविर बच्चों की जांच हेतु आयोजित किये जाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा ने डॉ तुलसी सरदाना को स्मृति चिह्न उपहार स्वरूप भेंट करते हुए उनके कीमती समय के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के 70 बच्चों, अध्यापिकाओं व अन्य स्टाफ का मुफ्त निरीक्षण कर जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी गई।