Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पिंकी छाबड़ा बनीं तीज क्वीन; रैंप वॉक और गिद्धा ने बांधा समां Ayodhya: 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद, दिसंबर तक पूरी होगी चहारदीवारी Jammu: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कटरा-बनिहाल सफर होगा और तेज New Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, शहीद ओंडीवीरन के बलिदान को भी किया नमन New Delhi: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवाओं और चिकित्सा सामग्री की नई खेप, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा Raipur: धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेजों की जांच New Delhi: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ, डल झील और परी महल का किया दीदार New Delhi: पीएम मोदी ने कथासरित्सागर का श्लोक साझा कर दिया धैर्य का संदेश, बोले- संकट में भी उत्साह नहीं खोते ज्ञानी Guwahati: असम में बाढ़ का पानी उतरा, अब गाद-सफाई और तबाह घर-खेत संवारने की चुनौती; 4 जिलों में 16,922 लोग प्रभावित Indore: इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा झटका, राहुल बडेरा और अभय सिंह राठौर की जमानत खारिज New Delhi: सीडब्ल्यूसी का केंद्र पर हमला: शिक्षा सुधार से लेकर चीन सीमा तक उठाए मुद्दे, 543 लोकसभा सीटें 25 साल स्थिर रखने की मांग New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज
Logo
Uturn Time
• आप सफाई सेवकों से शहरों को स्वच्छ रखने के ढंग-तरीके जान सकते हैं : हरजोत बैंस
• ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को सिर्फ फाइलों और जुर्मानों से नहीं चलाया जा सकता : स्थानीय निकाय मंत्री
चंडीगढ़: लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर सुबह का माहौल आम तौर पर एक जैसा ही होता है; एम्बुलेंसों के सायरन, मरीजों के रिशतेदारों की भागदौड़, चाय बेचने वालों की आवाजें लगाते हैं। लेकिन आज सुबह उस समय यह माहौल बदला हुआ दिखा, जब पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस कार से बाहर निकले। उनके साथ कोई काफिला नहीं था, कोई लाल बत्ती वाली गाड़ी नहीं थी, कोई अधिकारी फाइलें लेकर उनके पीछे नहीं आ रहा था। वह लुधियाना नगर निगम के क्षेत्रों की अचानक चेकिंग करने आए थे। वह सीधे सफाई सेवकों की एक टीम के पास गए जो अस्पताल के पास एक सड़क की सफाई कर रहे थे। स्थानीय निकाय मंत्री ने एक छोटा-सा स्टूल खींचा, जिसका इस्तेमाल सड़क किनारे चाय बेचने वाले करते हैं और सफाई कर्मचारियों के बीच बैठ गए और कहा, "चाय लाओ, बैठो, आओ विचार-विमर्श करें।" उन्होंने सफाई सेवकों से सफाई, जल की निकासी और सुरक्षा उपकरणों के बारे में फीडबैक लेने में लगभग 20 मिनट बिताए। स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, "जो लोग इस शहर को हर रोज साफ रखते हैं, वे इसे बेहतर बनाने के सबसे अच्छे तरीके बता सकते हैं। आप बंद कमरे में बैठकर इन तरीकों के बारे में नहीं सीख सकते। इस बारे में आपको सफाई सेवक बेहतर ढंग से बता सकते हैं।" स. बैंस ने कहा, "मिशन क्लीन पंजाब सिर्फ फाइलों और जुर्मानों से नहीं चलेगा। अगर हम स्वच्छ शहर चाहते हैं तो हमें उन व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए जो उन्हें स्वच्छ रखते हैं। सम्मान को प्राथमिकता दो। बाकी सब काम उसके बाद होंगे। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सफाई सेवकों के कल्याण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।"