Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/लुधियाना, 20 जनवरी: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना नगर निगम में तैनात सीवरमैन (नंबरदार) बहादर सिंह को 1,50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नौकरी का झांसा देकर वसूले पैसे विजिलेंस प्रवक्ता के अनुसार, यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर मिली एक शिकायत के आधार पर हुई है। जमालपुर अवाणा निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नगर निगम में सीवरमैन की सरकारी नौकरी लगवाने के बदले तीन किस्तों में 1.50 लाख रुपये लिए थे। वीडियो सबूत ने फंसाया आरोपी शिकायतकर्ता ने रिश्वत देते समय आरोपी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसे सबूत के तौर पर विजिलेंस को सौंपा गया। जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी ने पीड़ित से ढाई साल तक सीवरेज की सफाई का काम भी करवाया, लेकिन उसे एक रुपया भी वेतन नहीं दिया। विजिलेंस की बड़ी चेतावनी विजिलेंस ब्यूरो ने साफ किया है कि इस मामले की गहन जांच जारी है। यदि नगर निगम का कोई अन्य अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दर्ज मामला: आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस थाना लुधियाना रेंज में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।