लुधियाना/यूटर्न/20 अगस्त। लुधियाना की फिरोजगांधी मार्केट में अचानक सीवरेज का ढक्कन टूटने के कारण जेसीबी फीस गई। भारी वाहन होने के कारण जेसीबी का पहिया सीवरेज में धंस गया। लेकिन गनीमत रही कि सीवरेज होल नहीं टूटा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालाकि कई घंटे जेसीबी फंसी रही। फिर मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों का कहना है कि सीवरेज पर खस्ताहाल ढक्कन लगा रखा था। जिस कारण जैसे ही जेसीबी उसके ऊपर से गुजरी तो वे टूट गया। हैरानी की बात तो यह है कि प्रशासन द्वारा इस तरह ध्यान ही नहीं दिया जा रहा। अगर वहीं जेसीबी की जगह कोई टू-व्हीलर चालक होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग द्वारा फिरोजगांधी मार्केट में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एकदम साथ लगती गली में पोल लगाया जा रहा था। जिसके लिए जेसीबी मंगवाई गई थी। जैसे ही जेसीबी गली में घुसी तो थोड़ी आगे जाकर सीवरेज ढक्कन टूटने से बीच में ही फंस गई।
---