पंचकूला के होटल पल्लवी ग्रैंड में प्रसिद्ध समाजसेवी दिनेश गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में पंचकूला सहित ट्राईसिटी की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए। मेयर श्याम लाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत कई लोगों ने दिनेश गुप्ता को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
पंचकूला (कपिल नागपाल) : प्रसिद्ध समाजसेवी दिनेश गुप्ता का जन्मदिन वीरवार को पंचकूला स्थित होटल पल्लवी ग्रैंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में पंचकूला सहित ट्राईसिटी की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मित्र और शुभचिंतक बड़ी संख्या में पहुंचे तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने दिनेश गुप्ता को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।