Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 05 Feb : चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एच. एस. लकी ने नगर निगम चंडीगढ़ की एफसीसी (फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी) के लिए पार्षद जसबीर सिंह बंटी को कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत कैंडिडेट नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष एच. एस. लकी जी ने बताया कि नगर निगम की एफसीसी कमेटी जनरल हाउस के बाद सबसे महत्वपूर्ण कमेटी मानी जाती है, जो शहर के विकास, वित्तीय मामलों और ठेके से जुड़े अहम निर्णय लेती है। इन्हीं जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने पार्षद जसबीर सिंह बंटी को इस महत्वपूर्ण कमेटी के लिए नामित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। पार्षद जसबीर सिंह बंटी के अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि वे एफसीसी कमेटी में जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और शहर के विकास को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर पार्षद सचिन गालव ने प्रस्तावक (प्रपोजर) एवं पार्षद गुरप्रीत सिंह गापी ने समर्थक (सेकेंडर) के रूप में समर्थन दिया।