Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/15 फरवरी। पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन की चर्चा के बीच अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। सुखबीर बादल ने संगरूर के धूरी पहुंचकर पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कर लिया है और संगरूर का हलका इंचार्ज नियुक्त किया। खन्ना पंजाब में भाजपा के उपप्रधान थे। अरविंद खन्ना को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर के करीबी रह चुके हैं। अरविंद खन्ना क्षेत्र में बड़े उद्योगपति के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने कई वर्ष तक उम्मीद फाउंडेशन के माध्यम से संगरूर हलके के लोगों की सेवा कर नाम बनाया था। 2002 में बने थे विधायक खन्ना पहली बार 2002 में कांग्रेस के टिकट पर संगरूर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह पार्टी के उम्मीदवार थे। वह सुखदेव सिंह ढींडसा से हार गए थे। इसके बाद 2012 में उन्होंने धूरी विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था। एकतरफा जीत ने उनको बड़े लीडर में रूप में साबित कर दिया था। हालांकि, उस समय कांग्रेस की सरकार बनी नहीं तो उन्होंने 2 साल बाद ही विधानसभा से इस्तीफा देकर राजनीति से किनारा कर लिया था। ----