Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का मुद्दा उठा, प्रणव कृपाल ने सरकार पर साधा निशाना
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता प्रणव कृपाल ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बीत इलाके के गांव बारापुर में मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रणव कृपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, NEET पेपर लीक के जरिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। SIR के जरिए लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि दीवार पर साफ लिखा है कि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लोग जल्द से जल्द झाड़ू की बदलाव वाली सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस मौके पर प्रकाश सिंह लंबरदार और अन्य गांववासी भी मौजूद थे।