शेख फाउंडेशन ने ईद-उल-अजहा पर दी शानदार डिनर पार्टी, मुंबई की जानी-मानी हस्तियों की रही मौजूदगी
होटल हॉलिडे इन, साकीनाका में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और देशहित की दुआओं के बीच सजी यादगार ईद महफिल
होटल हॉलिडे इन, साकीनाका में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और देशहित की दुआओं के बीच सजी यादगार ईद महफिल
मुंबई: ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर मुंबई के साकीनाका स्थित होटल हॉलिडे इन में शेख फाउंडेशन और 3M Enterprises Pvt. Ltd. की ओर से एक भव्य ईद डिनर दावत का आयोजन किया गया। इस शानदार समारोह की मेजबानी समाजसेवी मुश्ताक शेख ने की, जिसमें मुंबई की कई प्रतिष्ठित हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
इस आयोजन के प्रमुख आयोजकों में अशफाक शेख, मुश्ताक शेख और शेख फाउंडेशन के ट्रस्टीगण शामिल रहे। वहीं फाउंडेशन के युवा अध्यक्ष वकार शेख और स्टूडेंट विंग अध्यक्ष मोइन शेख ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस गरिमामयी शाम में दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, पूर्व विधायक वारिस पठान, चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लांडे, कॉर्पोरेटर सोमनाथ सांगले, प्रख्यात इस्लामी विद्वान मुफ्ती मंज़ूर ज़ियाई, एडवोकेट शाहबाज़ दिलशाद खान, सलीम मापक्हान, डॉ. साबिर सैयद, अभिजीत राणे, साजिद पटेल, फारूक कलाडिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेहमानों ने आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं साझा कीं तथा देश की तरक्की, अमन और सामाजिक सौहार्द के लिए दुआएं कीं। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जिसने समारोह को खास बना दिया।
दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान ने मुश्ताक शेख और शेख फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानी रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।
ईद की इस यादगार महफिल में मौजूद मेहमानों ने आयोजकों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह समाज को जोड़ने वाले आयोजनों की उम्मीद जताई।