Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
इस बैठक में समूह फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से फोटोग्राफरों को आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया
हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : हुशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष हरजाप सिंह की अध्यक्षता में दावत रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस बैठक में श्रेत्र के फोटोग्राफर भारी गिनती में शामिल हुए। बैठक के दौरान फोटोग्राफरों ने आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। सदस्यों ने खास तौर पर वर्तमान समय में पेश आ रही चुनौतियों और उनके व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही बैठक में फोटोग्राफरों को नई तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे समय के साथ कदम मिला सकें और अपने काम को और बेहतर बना सकें। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि इस तरह की बैठकों से फोटोग्राफरों को अपनी समस्याएँ रखने और नई जानकारियाँ प्राप्त करने का मौका मिलता है, जो उनके पेशे के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इस अवसर पर अगस्त महीने में होने वाली प्रदर्शनी पर भी चर्चा हुई और उस प्रदर्शनी का पोस्टर भी जारी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी फोटोग्राफरों का धन्यवाद सचिव संजीव अरोड़ा ने किया। इनके अतिरिक्त चेयरमैन लाल सिंह, सीनियर उप अध्यक्ष विपन शर्मा, उप अध्यक्ष करमवीर सिंह, उप अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, कैशियर नरेश कुमार साबा, जॉइंट सचिव अनिल कुमार, जॉइंट सचिव चरणजीत सिंह, पीआरओ गुरचरण सिंह, गुरमेल सिंह, शरणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह हीरा, अश्वनी कुमार पराशर तथा भारी गिनती में अन्य फोटोग्राफर उपस्थित थे।