Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 20 Feb । स्नैचिंग के वर्ष 2024 के एक मामले में घोषित भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई यूटी चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश पर की गई। इस अभियान की निगरानी एसपी सिटी के.एम प्रियंका, एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट विजय सिंह , मौलीजागरां थाना प्रभारी हरिओम शर्मा, पुलिस स्टेशन पुलिस स्टेशन मौलीजागरां द्वारा की गई।थाना मौलीजागरां की टीम, एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही। यह मामला एफआईआर नंबर 13, दिनांक 18.02.2024 के तहत धारा 379-ए, 34 आईपीसी एवं बाद में जोड़ी गई धारा 411 आईपीसी के अंतर्गत दर्ज किया गया था। मौलीजागरां सुन्दर नगर निवासी शिकायतकर्ता राम अवध ने बताया था कि 18 फरवरी 2024 को वह राजपुरा (पंजाब) से काम कर घर लौट रहे थे। जब वह सुखना चौ ब्रिज से हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट की ओर पहुंचे, तभी दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन (सैमसंग गैलेक्सी J2 प्रो ) और 5000 रुपये नकद व आधार कार्ड छीन लिया और फरार हो गए। जांच के दौरान 24 फरवरी 2024 को आरोपी राहुल सैनी उर्फ चेला और रॉबिन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। रॉबिन के कब्जे से स्नैच किया गया मोबाइल बरामद हुआ, जबकि राहुल से 1300 रुपये नकद और आधार कार्ड बरामद किया गया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जमानत के बाद फरार, कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा मामले की विस्तृत जांच के बाद 23 अप्रैल 2024 को चालान पेश किया गया। ट्रायल के दौरान आरोपी रॉबिन को 6 अगस्त 2024 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।लेकिन बाद में वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिस पर माननीय अदालत एएसजे अश्वनी कुमार ने 13 जनवरी 2026 को उसे घोषित अपराधी करार दे दिया। 19 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी रॉबिन को गुरुद्वारा रायपुर कलां के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।