Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/6 मार्च। मोगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े सरपंच हैप्पी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाघा पुराना में फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए 5 हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब हैप्पी थार में अपने जिम जा रहे थे। करीब 10 से 12 राउंड फायिरंग की गई, जिसमें से 8 गोलियां सरपंच को लगी। गोलियां लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हैप्पी ने बतौर आजाद सरपंच का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस एसएसपी ने बताया कि ये मामला आपसी रंजिश का है। पहले भी झगड़ा हुआ था। पर्सनल एंगल पर ही जांच चल रही है। जो बंदे इसमें शामिल है, उन सब की पहचान हो गई हैं। हमें कुछ क्लू मिले हैं। जिस गाड़ी में हमलावर आए थे, उसकी भी पुलिस टीम पीछा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को जल्दी हल कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सरपंच के खिलाफ भी 10 से 12 पर्चे दर्ज थे। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ---