Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 14मार्च। जालंधर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी और सामान से लदे 'छोटे हाथी' (टाटा ऐस) के बीच हुई जोरदार टक्कर में मालवाहक वाहन पलट गया। जिससे उसमे रखा कीमती क्रॉकरी का सामान सड़क पर बिखर कर चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन वाहनों और सामान का भारी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने स्थिति को संभाला और जाम खुलवाया। घटनास्थल पर मौजूद 'छोटे हाथी' के ड्राइवर ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में सेलो और कलारा जैसी नामी कंपनियों का क्रॉकरी का सामान (कप, प्लेट और अन्य बर्तन) लोड करके जा रहा था। फ्लाईओवर के ऊपर तकनीकी खराबी के कारण उसकी गाड़ी अचानक बंद हो गई। ड्राइवर के अनुसार, उसने गाड़ी को साइड में रोककर ठीक करने की कोशिश की और सुरक्षा के लिहाज से पीछे इंडिकेटर और अन्य संकेत भी दिए थे। ड्राइवर का आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी, जो काफी तेज रफ्तार में थी, उसने सीधे उसके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी बीच सड़क पर ही पलट गया। टक्कर के कारण फॉर्च्यूनर के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर चोटों से बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर एयरबैग न खुलते तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। हादसे में एक नया मोड़ तब आया जब दोनों पक्षों ने एक अज्ञात जीप का जिक्र किया। बताया जा रहा है कि एक जीप अचानक बीच में आ गई थी, जिसे बचाने के चक्कर में फॉर्च्यूनर का संतुलन बिगड़ा और वह खड़े टेंपो से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद जीप सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि उस तीसरी गाड़ी की पहचान की जा सके। इस दुर्घटना में सबसे ज्यादा नुकसान उस व्यापारी का हुआ है, जिसका सामान डिलीवर होना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं। फिलहाल प्राथमिकता ट्रैफिक को क्लियर करना था ताकि आम जनता को परेशानी न हो। पुलिस अब इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।