Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/23 मार्च।शहर में लापरवाही के हैरान करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पीआर-7 रोड का है, जहां प्रशासनिक उदासीनता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने इस मार्ग को बेहद खतरनाक बना दिया है। जानकारी के अनुसार, सड़क के बीचों-बीच खंभे रखकर रास्ता बंद कर दिया गया है, लेकिन मौके पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही रेडियम लाइट या रिफ्लेक्टर की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है और इस दौरान कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, खासकर रात के समय जब अंधेरे में वाहन चालकों को ये खंभे दिखाई नहीं देते। शुक्रवार रात एक बार फिर इस लापरवाही की कीमत एक वाहन चालक को चुकानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कोडा रैपिड कार तेज रफ्तार में पीआर-7 रोड पर आ रही थी। अचानक सामने खंभे नजर आने पर चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और कार खंभों से टकरा गई। हादसे में वाहन का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क नेशनल हाईवे से जुड़ी हुई है, जहां आमतौर पर वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं। ऐसे में बिना किसी चेतावनी के रास्ता बंद करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल मैप पर यह सड़क अब भी खुली दिखाई दे रही है, जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालक अनजाने में इस खतरे का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि सड़क बंद करनी थी, तो उचित बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए थे। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द स्थिति सुधारने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग उठाई है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले कार्रवाई की जा सके।