링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
एयरोसिटी में बेसमेंट की मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
एयरोसिटी में बेसमेंट की मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत Ludhiana: 42 तस्वीरों में दिखी जिंदगी की पूरी कहानी, लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ प्रदर्शनी संपन्न Zirakpur: हाई ग्राउंड रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का शिकंजा, अवैध बोर्ड-दीवारें और ढांचे हटाकर सड़क कराई कब्जामुक्त Ludhiana: भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के खिलाड़ियों का किकबॉक्सिंग में जलवा, स्वर्ण सहित जीते 10 पदक Ludhiana: डीएवी पब्लिक स्कूल पखोवाल रोड में सजा तीज का रंग, एंजलप्रीत कौर बनीं ‘मिस तीज’ तस्कर ने शकी हालातों में फंदा लगाकर किया सुसाइड, पुलिस का कहना- गद्दे की जिप से बनाया था फंदा, जांच जारी सावन उत्सव का धूमधाम से आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ਕੋਰਟ ਪਰਿਸਰ ’ਚ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਪਰਉਪਕਾਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਰੱਖੀ ਆਪਣੀ ਗੱਲ एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर पर ऑफिस में घुसकर हमला, कई जगह आई चोटें, फोन भी टूटा Zirakpur: जीरकपुर में सड़क पर बैरिकेड लगाकर पार्किंग का आरोप, होटल प्रबंधन पर उठे सवाल; नगर परिषद करेगी जांच Patiala: CWG-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर सम्मानित, राज्यपाल कटारिया ने बताया पंजाब की शान Amritsar: जसकरनजीत सिंह तेजा ने संभाला अमृतसर DCP का कार्यभार, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फोकस
Logo
Uturn Time
-15 फीट गहरी खुदाई में दबे तीन मजदूर, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
-पार्षद का आरोप-चेतावनी के बावजूद बिना सुरक्षा कराया जा रहा था काम
मोहाली। मोहाली के एयरोसिटी स्थित ए-ब्लॉक में निर्माणाधीन निजी अस्पताल की साइट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। करीब 15 फीट गहरे बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार का एक हिस्सा धंसकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा। हादसे में तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। उन्हें रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर का उपचार चल रहा है। रिटेनिंग वॉल के लिए चल रही थी बेसमेंट की खुदाई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट रोड स्थित एयरोसिटी के ए-ब्लॉक में निजी अस्पताल के निर्माण का काम चल रहा है। रिटेनिंग वॉल बनाने के लिए साइट पर बेसमेंट की खुदाई करीब 15 फीट तक की जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बगल की मिट्टी की बड़ी डग खिसक गई और नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस, प्रशासन और बचाव दल भी मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गई। हैरानी की बात है कि हादसा करीब साढ़े 7 बजे के आसपास हुआ बताया जा रहा है लेकिन देर रात तक कोई रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। मृतकों की पहचान नहीं, एक घायल डीएसपी हरसिमरत सिंह बल ने बताया कि दो लोगों को मौके से रेस्क्यू किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। वहीं घायल मजदूर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिटेनिंग वॉल के लिए करीब 15 फीट गहरी खुदाई की गई थी। इसी दौरान मिट्टी की दीवार गिरने से तीन मजदूर दब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एसडीएम को घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्षद बोले- पहले ही दी थी चेतावनी वार्ड नंबर-22 के पार्षद हरविंदर सिंह बिंदर ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा को लेकर ठेकेदार और कंपनी के कर्मचारियों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। उनके अनुसार मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार कथित तौर पर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के काम करवा रहा था। पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि मजदूरों से 500 से 1000 रुपये तक की दिहाड़ी पर देर रात करीब नौ बजे तक काम करवाया जाता था। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान दिया जाता तो हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के समय 7-8 मजदूर कर रहे थे काम बताया जा रहा है कि हादसे के समय निर्माण स्थल पर करीब 7-8 मजदूर काम कर रहे थे। मिट्टी की डग गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रशासन की टीम ने पूरे स्थल का निरीक्षण कर यह भी सुनिश्चित किया कि कोई अन्य मजदूर मलबे में न दबा हो। परमिशन और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच डीएसपी हरसिमरत सिंह बल ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी जांच का हिस्सा होगा कि निर्माण स्थल पर काम करने की अनुमति थी या नहीं और बेसमेंट की खुदाई के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। प्रशासन की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि मिट्टी की दीवार गिरने की वास्तविक वजह क्या थी और निर्माण स्थल पर सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और ठेकेदार की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है।