Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस ने अहमदाबाद से मीडिएटर मयूर को किया गिरफ्तार, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर
पंचकूला : शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर की गई करीब 1.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पंचकूला साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने एसआई भूप सिंह के नेतृत्व में एक और आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने इस मामले में अहमदाबाद (गुजरात) से एक अहम कड़ी माने जा रहे आरोपी मयूर को गिरफ्तार किया है, जो इस अंतरराज्यीय गिरोह में मीडिएटर की भूमिका निभा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मयूर चेक के माध्यम से खातों में लेन-देन कर हवाला के जरिए ठगी की रकम को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करवाने का काम करता था, जिससे मुख्य आरोपियों तक पैसे पहुंचाए जाते थे। इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, पैसों के फ्लो और नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर पहले विश्वास जीतता था और फिर फर्जी ऐप के माध्यम से निवेश दिखाकर उनसे लाखों-करोड़ों रुपये ठग लेता था। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि यह एक संगठित इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड गिरोह है, जिसके तार कई राज्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “पंचकूला पुलिस ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। आमजन को चाहिए कि वे शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर मिलने वाले अनजान लिंक, फर्जी ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।” पुलिस के अनुसार, मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है तथा ठगी गई राशि की रिकवरी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।