Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बादशाह के क्लब पर चला कानून का चाबुक, सीलिंग से मचा हड़कंप
चण्डीगढ़: प्रशासन ने सेक्टर-26 स्थित चर्चित सागो क्लब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह क्लब मशहूर रैपर बादशाह से जुड़ा बताया जाता है। यूटी एस्टेट ऑफिस की बिल्डिंग ब्रांच और प्रवर्तन टीम ने भवन नियमों के उल्लंघन के चलते मंगलवार सुबह यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार क्लब संचालकों को पहले भी कई नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में कमियां दूर नहीं की गईं। प्रशासन का कहना है कि क्लब परिसर में स्वीकृत नक्शे और निर्माण नियमों से संबंधित कई उल्लंघन पाए गए थे। नोटिसों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शोरूम नंबर-17 में चल रहे क्लब को सील कर दिया। यह क्लब युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा है, खासकर वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। कार्रवाई के बाद युवाओं में निराशा भी देखी गई। गौरतलब है कि यह क्लब पहले भी विवादों में रह चुका है। क्लब के बाहर हुए धमाकों की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा द्वारा इंटरनेट मीडिया के जरिए लेने का दावा किया गया था, जिसमें कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी की मांग का जिक्र सामने आया था। प्रशासन के अनुसार शहर में पिछले एक वर्ष के दौरान करीब 10 क्लबों और बारों पर इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि भवन नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।