Uturn Time
Breaking
Chandigarh: 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर Ludhiana: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने नोबल फाउंडेशन बीआरएस नगर में पर्यावरण प्रदूषण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन Hoshiarpur: हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत लार्वा नष्ट करते हुए दी गई चेतावनी Jind: गांव जुलहेड़ा में खेत बचाओ अभियान एवं प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Hushiarpur: जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां तेज की Hushiarpur: कांग्रेस कार्यालय हुशियारपुर में राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया गया देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की हत्या की, बड़े भाई ने सुसाइड किया, बदला लेने को मारा अमेरिका में पंजाबी छात्र ने माता-पिता-नानी को मारी गोली, भागते समय हादसा होने से आरोपी गिरफ्तार शातिर अपराधी जीजा-साला गिरफ्तार, 2 हत्या कर ससुराल में छिपा था, विदेशी पिस्टल्स बरामद Amritsar: अमृतसर में AK-47 और 368 कारतूस की बरामदगी से हड़कंप, एक संदिग्ध हिरासत में New Delhi: राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम, शीतकालीन वायु गुणवत्ता योजना हुई अधिसूचित Jaipur: न्याय और जवाबदेही को लेकर Ashok Gehlot का पत्र, सीएम Bhajan Lal Sharma से की कार्रवाई की अपील
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/19 जून। पठानकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अत्याधुनिक विदेशी हथियार और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आपस में जीजा-साला हैं और दोनों का ही पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने विदेश में बैठे अपने एक साथी से संपर्क कर इन अत्याधुनिक हथियारों को हासिल किया था। इस गिरोह के तार पंजाब के अन्य जिलों के अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं, जिसके संबंध में पठानकोट पुलिस ने संबंधित जिला पुलिस को सूचना साझा कर दी है। आरोपियों की पहचान जालंधर के संतोखपुरा मोहल्ला निवासी साजन और उसके पठानकोट के मोहल्ला बावियां निवासी प्रिंस गोस्वामी के तौर पर हुई है। सीक्रेट इनपुट पर नाकाबंदी कर दबोचा मिली जानकारी के मुताबिक ठानकोट पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कार से घूम रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सरना में नाकाबंदी की और कार को इंटरसेप्ट कर दोनों आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस को आरोपियों की गाड़ी की तलाशी के दौरान तीन बेहद अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। यूएसए और इटली मेड पिस्टल बरामद पुलिस को आरोपियों की तलाशी के दौरान विदेशी हथियान बरामद हुए। आरोपियों के पास से मेड इन इटली बरेटा पिस्तौल (34 कैलिबर), इंडियन ऑर्डिनेंस पिस्तौल (34 कैलिबर) और मेड इन यूएसए ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपियों से 12 जिंदा रौंद भी मिले हैं। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ----