Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
केसी वेणुगोपाल का स्पष्ट संदेश — संगठन में कोई फेरबदल नहीं, मीडिया बयानबाजी पर सख्ती चंडीगढ़ | राजनीतिक डेस्क पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर कांग्रेस हाईकमान ने पूर्ण विराम लगा दिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ही पंजाब कांग्रेस की अगुवाई करते रहेंगे। उन्हें बदलने को लेकर न तो कोई प्रस्ताव है और न ही इस पर कोई विचार चल रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पंजाब के सभी वरिष्ठ नेताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि हाईकमान फिलहाल प्रदेश संगठन में किसी भी प्रकार के फेरबदल के मूड में नहीं है। पंजाब कांग्रेस राजा वडिंग के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी और संगठन को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। बैठक के दौरान हाईकमान ने नेताओं को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोई भी नेता सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए आपसी मतभेद सार्वजनिक नहीं करेगा। यदि किसी को कोई आपत्ति या सुझाव है तो उसे पार्टी के आंतरिक मंच पर ही रखा जाए। वेणुगोपाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी नेताओं को पार्टी लाइन के तहत काम करना होगा। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान का यह कदम पंजाब कांग्रेस में एकजुटता बनाए रखने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि व्यक्तिगत बयानबाजी की जगह सामूहिक नेतृत्व और जमीनी काम को प्राथमिकता दी जाए। हाईकमान के इस फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल पूरी तरह विराम लग गया है।