Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली 08 FEB। रेजिडेंशियल रियल एस्टेट बाजार में तेजी के बाद अब सुस्ती के संकेत मिलने लगे हैं। लगातार बढ़ी कीमतों के कारण बड़ी संख्या में घर खरीदारों का बजट बिगड़ गया है, जिससे कई शहरों में बुकिंग और साइट विजिट दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट्स के अनुसार 2024 में प्रॉपर्टी रेट्स में तेज उछाल देखने को मिला। प्रमुख मेट्रो और टियर-2 शहरों में घरों के दाम औसतन 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़े। निर्माण लागत, जमीन की कीमतें और फाइनेंसिंग कॉस्ट बढ़ने से बिल्डरों ने प्राइस बढ़ाई, जिसका सीधा असर एंड-यूजर डिमांड पर पड़ा। डेटा के मुताबिक जिन यूनिट्स की कीमत 2023 में 60–70 लाख रुपये थी, वही 2025 की शुरुआत तक 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गईं। इसके चलते मिडिल-इनकम खरीदार बाजार से बाहर होते नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्री सूत्र बताते हैं कि जनवरी 2026 में कई शहरों में नई बुकिंग में पिछली तिमाही के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अनसोल्ड इन्वेंट्री बढ़ रही है, जिससे डेवलपर्स अब नई लॉन्चिंग धीमी कर रहे हैं और मौजूदा स्टॉक निकालने पर फोकस कर रहे हैं। बिल्डर अब डिस्काउंट, सबवेंशन स्कीम और फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान दोबारा पेश कर रहे हैं ताकि डिमांड को सपोर्ट मिल सके। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात में बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना कम है, लेकिन कीमतों में तेजी का दौर फिलहाल थम सकता है। आने वाले महीनों में रियल एस्टेट सेक्टर स्टेबलाइजेशन फेज में रहने की उम्मीद है।