Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अवैध खाद-कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, हरियाणा की यूनिटेक क्रॉप साइंस पर पंजाब में मामला दर्ज चंडीगढ़, 11 फरवरी। किसानों को घटिया और गैर-कानूनी कृषि सामग्री से बचाने के लिए पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब की शिकायत पर हरियाणा के झज्जर से जुड़ी एक फर्म के खिलाफ मलेरकोटला में अवैध खाद और कीटनाशकों के भंडारण व बिक्री को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि अचानक जांच के दौरान मलेरकोटला की यूनिटेक क्रॉप साइंस के परिसर से बिना अनुमति रखे गए खाद और कीटनाशकों का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि यह सामग्री किसानों को बेचने के लिए रखी गई थी, जो नियमों का उल्लंघन है। मंत्री ने कहा कि उर्वरक (कंट्रोल) आदेश 1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत इस अवैध स्टॉक को तुरंत जब्त कर लिया गया है। साथ ही अमरगढ़ थाना, जिला मलेरकोटला में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कृषि निदेशक गुरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पूरे राज्य में निरीक्षण अभियान तेज कर दिए गए हैं ताकि किसानों को गुणवत्ता युक्त और सुरक्षित कृषि सामग्री मिल सके।