Uturn Time
Breaking
ED Action Over: कार्रवाई से ज्यादा ‘प्रक्रिया’ पर सवाल, लोकल टीम क्यों रही बाहर ? चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब घायल आवारा पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद मिस एंड मिसेज ग्लैमर क्वीन 2026 में प्रतिभा और स्टाइल का दिखा शानदार संगम जीरकपुर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी, ट्यूबवेल पर अवैध पार्किंग बनी बड़ी बाधा दयालपुरा गुरुद्वारा में वाटर कूलर भेंट, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत दशमेश खालसा कॉलेज ज़ीरकपुर में कन्वोकेशन व वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न जीरकपुर में ‘स्पार्किंग’ ट्रांसफार्मर बना खतरा, प्रशासनिक दफ्तरों के पास लापरवाही डेराबस्सी में किसान यूनियन की बैठक, 21 अप्रैल को पैदल रोष मार्च का ऐलान थाना हंडेसरा पुलिस को बड़ी सफलता, 800 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार जीरकपुर में वोटर सूची पर बवाल, गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल लू से बचें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह स्टाइल और बोल्डनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! पूजा का ये लुक बना सोशल मीडिया का नया क्रश
Logo
Uturn Time
Income Tax Department vs JRS Eastman Group
कॉरपोरेट गलियारों में ‘इंडिया–पाक मैच’ जैसा रोमांच, दूसरे दिन भी जारी छापेमारी
लुधियाना/नई दिल्ली 13 Feb । जेआरएस ईस्टमैन समूह पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही और इसके साथ ही उद्योग जगत में माहौल किसी हाई-वोल्टेज मुकाबले जैसा बन गया है। दिल्ली, गुरुग्राम, लुधियाना और हिमाचल प्रदेश स्थित परिसरों में दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच जारी है। कारोबारी हलकों में इस घटनाक्रम को भारत–पाक क्रिकेट मैच जैसी टक्कर बताया जा रहा है—जहां हर ‘ओवर’ यानी हर दस्तावेज की जांच पर नजरें टिकी हैं और हर ‘रन’ यानी हर तथ्य पर अटकलें लग रही हैं। एक ओर राष्ट्रीय एजेंसी की साख है, तो दूसरी ओर करीब 2500 करोड़ रुपये टर्नओवर वाले प्रतिष्ठित समूह की स्थापित कारोबारी छवि। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े कॉरपोरेट समूहों पर इस तरह की कार्रवाई असामान्य नहीं है, लेकिन जिस स्तर और समन्वय से यह छापेमारी की जा रही है, उसने रोमांच बढ़ा दिया है। बाजार में चर्चा है कि यह “पावरप्ले” का समय है—जहां शुरुआती रणनीति ही मैच की दिशा तय करेगी। समूह के संस्थापक नेतृत्व और मौजूदा प्रबंधन की टैक्स कम्प्लाइंस को लेकर सख्त नीतियां भी चर्चा में हैं। समर्थकों का दावा है कि प्रक्रियागत पारदर्शिता कंपनी की पहचान रही है, जबकि आलोचक जांच के निष्कर्षों का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल ‘स्कोरबोर्ड’ बंद लिफाफों में है। असली नतीजा तब सामने आएगा जब जांच पूरी होगी। तब तक कारोबारी जगत इस मुकाबले के हर अपडेट पर नजर जमाए बैठा है—मानो आखिरी गेंद तक सांसें थमी हों।