Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/15 फरवरी। लुधियाना पुलिस ने मोटरों से बिजली की तारें चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 किलो 500 ग्राम बिजली की तारें, तांबा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना कूमकलां की पुलिस ने सुखविंदर सिंह निवासी गांव सुदावाल, गोल्डी सिंह निवासी गांव सुदावाल और सतबीर सिंह निवासी गांव कनेच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडीसीपी जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि इंस्पेक्टर परमदीप सिंह की अगुवाई में चौकी कटानी कलां की पुलिस टीम को नाकाबंदी के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड करके आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी चोरी की गई तारों को जलाकर उनमें से तांबा निकालते और उसे फेरी वाले कबाड़ी को बेच देते थे। प्राप्त धनराशि का उपयोग नशे के लिए किया जाता था। ----